मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा ने कहा यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता- बच्चियां आत्मनिर्भर बने और अपने निर्णय स्वयं लें तभी सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है- सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग में सप्त शक्ति संगम आयोजन में महिलाओं की सशक्त भूमिका पर की गई बात।- (सरस्वती विद्या मंदिर तहसील रोड आगरा में सप्तशक्ति संगम आयोजन)



आगरा। श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग आगरा में आज दिनांक 30.12.2025 को सप्तशती संगम का द्वितीय कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अलका सेन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध लेखिका एवं वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती भावना वरदान शर्मा की उपस्थिति रही । मुख्य वक्ता के रूप में समाज सेविका श्रीमती बबीता पाठक की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित और सरस्वती वंदना के साथ किया गया । अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राजकुमार जी द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती भावना वरदान शर्मा ने अपने संबोधन में कहा महिलाओं को वर्तमान समय में अपनी शक्तियों को पहचान कर सशक्त होकर राष्ट्र के निर्माण में कुटुंब प्रबोधन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। उन्होंने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा स्त्री परिवार, समाज और राष्ट्र का केंद्र है। उन्होंने कहा यत्र नारयस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता भारत की सभ्यता रही है । जननी जन्मभूमिश्चया स्वर्गादपि गरीयसी की भावना को आगे बढ़ाना है। 

डॉ अल्का सेन ने कहा मातृत्व ईश्वर का अनमोल वरदान है। आधुनिक समय में बहुत आवश्यक है की नवयुवतियां समय पर गर्भधारण करें । अपने शिष्यों का लालन पालन और देखरेख स्वयं करें एवं उन्हें दुग्धपान अवश्य कराएं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिला स्वस्थ्य होगी तभी एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण होगा । समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप कराती रहें । खानपान में स्वच्छता का ध्यान रखें। स्वयं को और अपने परिवार को पौष्टिक भोजन दें। उचित खानपान और नियमित जीवन शैली बहुत आवश्यक है। 

श्रीमती बबीता पाठक ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक संगठित व सशक्त बनाना है ताकि वह अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचान सकें। 

इस अवसर पर छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए।

छात्राओं ने रानी पद्मावती एवं इतिहास की वीरांगनाओं के रूप में वेशभूषा धारण कर उनके व्यक्तित्व का चित्रण किया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दी। 

 शिशु वाटिका प्रभारी श्रीमती शशि शर्मा ने आए हुए अतिथि महानुभावों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments