पावन गुरुधामों के दर्शन कर लौटे तीर्थयात्रियों का आगरा कैंट पर भव्य स्वागत
आगरा। आगरा कैंट स्टेशन पर आज का दृश्य अत्यन्त श्रद्धामय और भाव-विभोर कर देने वाला रहा, जैसे ही तीर्थयात्रियों का जत्था स्टेशन पर पहुँचा, पूरे परिसर में “बोले सो निहा सतश्री अकाल,के गूँजते जयकारों ने वातावरण को गुरू-भक्ति के रंग में रंग दिया।
150 तीर्थयात्रियों के इस पावन जत्थे का स्वागत गुरुद्वारा दशम पिता शाहगंज एवं गुरुद्वारा गुरु नानक नाम लेवा संगतों ने बड़े ही प्रेम और सत्कार के साथ किया, स्टेशन पर पहुँचते ही संगतों ने सभी गुरु-रूप यात्रीजनों का पुष्पमाला, पुष्पवर्षा और सरोपा भेंट कर अभिनंदन किया, इसके उपरांत लंगर-सेवा के द्वारा सभी ने स्वयं को धन्य माना।
इस पवित्र यात्रा के दौरान संगत ने निम्न पावन गुरुधामों के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त किया।
श्री दरबार साहिब अमृतसर, गुरद्वारा फतेहगढ़ साहिब, गुरद्वारा आनंदपुर साहिब पावन दर्शनों के साथ गुरद्वारा सुल्तानपुर लोधी साहिब गुरद्वारा गोइंदवाल साहिब गुरद्वारा खंडूर साहिब गुरद्वारा बाबा बूढ़ा साहिब बीड़ साहिब गुरद्वारा तरन तारन साहिब, गुरद्वारा बाबा दीप सिंह शहीद स्थान अनेको पवित्र गुरद्वारो सभी संगतों ने हर पावन स्थल पर कीर्तन, अरदास और सेवा में भाग लिया तथा दिव्य आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।
संगत द्वारा सरबत के भले की अरदास की गई—देश में अमन, शांति और सुख-समृद्धि बनी रहे, प्रभु सब पर अपनी कृपा धारा बनाए रखें।
सेवा में बाबा संतोष सिंह, बाबा, सरदार बिजेंद्र सिंह बाबा,बॉबी आनंद,श्याम भोजवानी,मोहन गनवानी, जसविन्दर सिंह, अजय अरोड़ा,संजय रोचवानी,पवन गनवानी,राजा सुखवानी,हर्षिल, चाँदनी भोजवानी, दीपक आदि मौजूद रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment