मिग्फ्रे की सभी इकाइयों में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां दी, शहीदों को किया याद..




आगरा। 77वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, मिग्फ्रे ग्रुप की सभी इकाइयों डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज बल्केश्वर आगरा,आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर आगरा, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय टी वाई सी आगरा, ए वी एम डी इंस्टीट्यूट एत्मादपुर आगरा, किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार आगरा में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि गिरिराज बंसल जी(पार्षद), पूजा बंसल जी (पार्षद), चंचल बघेल जी (प्रधान खंदौली), आलोक कुमार जी (एस एच ओ एत्मादपुर) ,श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी( प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), 

मनीष कुमार मित्तल जी(मिग्फ्रे डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे को डायरेक्टर), श्रीमती नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे डायरेक्टर अकादमिक), श्रीमती निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल), सुनैना नाथ (प्रिंसिपल),यतेंद्र सारस्वत (ए वी एम डी वाइस प्रिंसिपल), मनाली रावल जैन (कॉर्डिनेटर), ममता बघेल (सुपरवाइजर)दिनेश सर (कॉर्डिनेटर), श्रीमती पूनम (कॉर्डिनेटर) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने झंडारोहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा-अर्चना और वीर शहीदों को माल्यार्पण के साथ हुआ। प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया।

बच्चों ने विभिन्न महान विभूतियों के रूप में नृत्य प्रस्तुत किया, जैसे गांधी जी, जवाहरलाल नेहरू, लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, और डॉ. भीमराव अंबेडकर। 

वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने 77वे गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया. इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मनीष कुमार मित्तल जी ने इस अवसर पर कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का महत्व सिखाता है। उन्होंने संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाई और प्रतियोगिताओं को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जो हमें ऊंचाइयों तक ले जाती हैं।

डॉक्टर रीना जालान और डॉक्टर स्वाति चंद्रा ने बच्चों को जागृत नागरिक बनने की प्रेरणा दी और देश में अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर सभी स्कूल कोऑर्डिनेटर और सहकर्मियों द्वारा उत्कृष्ट कार्यक्रम की योजना बनाई और उसको आयोजित कर सफल संचालन किया।

इसमें स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षकों मयंक, सौरव, चंद्रजीत, राजीव, धर्मेश और पलक, कीर्ति, विशाल, वर्षा पायल, रिया, सोनम, प्रभा, शिवानी दीपिका, कल्पना, लक्ष्मी, अभिषेक आदि सभी ने अपना सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश