आगरा में 8 फरवरी को जीआईसी मैदान पर होगा विशाल हिंदू सम्मेलन



आगरा। आगामी 8 फरवरी को सकल सनातन सेवा समिति के नेतृत्व में जी आई सी मैदान पर होने जा रहे विशाल हिन्दू सम्मेलन निमित्त कार्यालय का उद्घाटन न्यू शाहगंज कोठी मीणा बाजार के सामने किया गया।

उद्घाटन के बाद कार्यालय पर हवन यज्ञ किया गया और विघ्नहर्ता भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया। हवन पश्चात भारत माता की तस्वीर के सामने आरती भी की गई।

इस अवसर कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी प्रमोद सिंह ने अवगत करवाया कि पर मुख्य अतिथि के तौर पर, मशहूर महिला चिकित्सक श्रीमती अलका सेन मौजूद रही उनके अतरिक्त राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से श्रीमान केशव स्वयं मौजूद रहे। उद्घाटन व कार्यालय पर हवन में सम्मिलित रहे। आयोजक समिति के अध्यक्ष महेश सारस्वत, समिति सचिव राधावल्लभ, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, पंकज उपाध्याय, राकेश जाटव, रूपेश गोस्वामी, आशीष पराशर, पार्षद पूजा वाल्मीकि, रूप सिंह परमार, पंकज जादौन व क्षेत्रीय जनता  भारी संख्या बल में मौजूद रही।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई