कड़ाके की ठंड में भी अडिग रही प्रभु-भक्ति, पंचवटी कॉलोनी में 80 वर्ष तक के वरिष्ठजनों ने सत्संग कर किया नववर्ष 2026 का स्वागत।
आगरा। ताजनगरी स्थित पंचवटी कॉलोनी के सत्संग हॉल में प्रभु नाम की भक्ति-धारा के साथ सीनियर सिटीजन श्रद्धालुओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उत्साह से सत्संग का आयोजन किया गया। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बावजूद 70 से 80 वर्ष आयु तक के बुजुर्ग श्रद्धालु पूरे अनुशासन और नियमबद्धता के साथ सत्संग में उपस्थित रहे।
सत्संग के दौरान प्रभु श्रीराम की स्तुति, भजन-कीर्तन एवं नाम-सिमरन का क्रम चलता रहा, केवट और प्रभु श्रीराम के प्रेरक संवाद का भावपूर्ण वाचन किया गया। जिसने सभी श्रद्धालुओं के हृदय को भक्तिरस से भर दिया, भजनों की मधुर धुनों के साथ पूरा सत्संग हॉल प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
भीषण ठंड की परवाह किए बिना वरिष्ठ श्रद्धालुओं ने यह संदेश दिया कि सच्ची आस्था और सत्संग का नियम किसी भी मौसम का मोहताज नहीं होता, प्रभु नाम का स्मरण करते हुए सभी ने सामूहिक रूप से नववर्ष 2026 के आगमन का स्वागत किया और देश, समाज व परिवार की सुख-शांति की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं का उत्साह, अनुशासन और भक्ति यह दर्शाता है कि बढ़ती उम्र भी प्रभु-भजन के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती, सत्संग का समापन प्रभु से मंगलमय नववर्ष की प्रार्थना के साथ हुआ।
भक्तगण ज्ञानेंद्र अग्रवाल, श्याम भोजवानी, रणवीर सिंह चाहर, सतीश पिपलानी एस के शुक्ला, अशोक पेंगोरिया, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..

Comments
Post a Comment