वार्ड संख्या चार नगला जस्सा में क्षेत्रीय जनता गलियों में भरे गंदे पानी और टूटी सड़कों से परेशान हैं। घरों के सामने कीचड़ पड़ी है।
आगरा। वार्ड संख्या चार नगला जस्सा में क्षेत्रीय जनता गलियों में भरे गंदे पानी और टूटी सड़कों से परेशान हैं। घरों के सामने कीचड़ पड़ी है। जो रोड़ पर फैल रही है। नगर निगम की टीम उठाने तक नहीं आती है। पानी भरी ऊबड़-खाबड़ बाली गलियों से गुजरना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चे बड़े बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। देर रात काम से लौट रहे धर्मवीर का कीचड़ में फिसल कर गिर जाने से हाथ टूट गया। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि गंदगी भरी गलियों के कारण बहन बेटियों की शादी के लिए रिश्ते तक नहीं आ रहे हैं। अगर कोई रिश्ता आता है तो टूट जाता है। उनका कहना है पार्षद चुनाव के समय ही आईं थीं। उसके बाद वह जनता को भूल हैं। पार्षद पति देख-रेख करते हैं उनसे कई बार क्षेत्र की समस्या को लेकर अवगत कराया है लेकिन वह आश्वासन देकर हर बार टहला देते हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। रविवार को डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रिंस, विवेक बौद्ध, राहुल वरुण, रोहन माथुर ने लोगों से दो फरवरी को नगर निगम में थाली बजाओं आंदोलन के लिए अपील की। मनोज राजौरिया, शिवम माहौर, अनिल सोनी, टोनी कुमार, मीना देवी, शारदा देवी मोनिका, शिला देवी आदि मौजिद रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment