समाजसेवियों ने गणतंत्र दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ फहराया तिरंगा


आगरा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पंडित कालीचरण तिवारी स्थल, बेलनगंज चौराहा पर समाजसेवियों द्वारा पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति भाव के साथ तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित रहे डॉ राजीव शर्मा, ज्योति गुरु हनुमान मंदिर लंगड़े कि चौकी, अनुराग चतुर्वेदी (पार्षद), दीपक खरे (पूर्व पार्षद), समाजसेवी श्याम भोजवानी, (पूर्व पार्षद) संदीप तिवारी, (लाला भाई ) चौधरी अखिल यादव, राजकुमार खंडेलवाल, पंडित गिरीश शर्मा महंत पंचमुखी महादेव मंदिर,कृष्ण कान्त एडवोकेट, योगेश शर्मा, महंत नंदन गुरु मंदिर मथुरा नरेश, कपिल खंडेलवाल, महंत अमित शर्मा, मोंटू बंसल, अंकुर गोयल, शंभू पंडित, सुनील केसरवानी, के के गुप्ता एडवोकेट, धीरज जैन, अरविंद पंडित, धीरज पंडित, नैतिक तिवारी, शकुन तिवारी, विपिन बाबा, मनोज जैन वैध, अनुज महेश्वरी, विजय शुक्ला,प्रभाकर शर्मा, रानू रावत, संजय शर्मा, मनीष खंडेलवाल, मयंक शर्मा, आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक खरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान, एकता एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। अंत में संदीप तिवारी एवं चौ अखिल यादव द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई