आम आदमी पार्टी, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश- शिक्षा को हथियार बनाकर सावित्रीबाई फुले ने समाज को बदल दिया- माता सावित्रीबाई फुले की विरासत आज भी बराबरी और शिक्षा की लड़ाई का रास्ता दिखाती है- -सिर्फ जयंती नहीं, फुले जी के विचारों को नीतियों में उतारना होगा: डॉ हृदेश चौधरी (ब्रज प्रांत अध्यक्ष, आप यूपी)- सावित्रीबाई फुले का संघर्ष आज भी सामाजिक बराबरी की राह दिखाता है: पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी (जिलाध्यक्ष, आप यूपी)- महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई ही सच्ची श्रद्धांजलि: दिलीप बंसल (महानगर अध्यक्ष, आप यूपी)-
आगरा। - 3 जनवरी 2026 देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला आगरा के संजय प्लेस स्थित शहीद स्मार्क पार्क में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, शिक्षा-दृष्टि व सामाजिक समानता के विचारों पर विस्तार से चर्चा की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि “सावित्रीबाई फुले का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत हथियार है। आज भी जब बेटियों की पढ़ाई, दलित-पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक न्याय पर हमले हो रहे हैं, तब फुले जी के विचार पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं।”
कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया, बल्कि जाति और लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ भी निर्भीक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि “आज जरूरत है कि सरकारें सिर्फ जयंती मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को लेकर उनकी सोच को नीतियों में उतारें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने दलित विरोधी योगी सरकार के ख़िलाफ़ और समाज के दलित, पिछड़े, आदिवासी समाज और शोषित और वंचित वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए ही कुछ समय पहले 'रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा' निकाली थी। आम आदमी पार्टी सावित्रीबाई फुले के सपनों के समाज के निर्माण के लिए सड़क से सदन तक आगे भी संघर्ष करती रहेगी।”
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ताज्जुद्दीन खान ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने यह साबित किया कि बदलाव की शुरुआत साहस से होती है। उन्होंने कहा कि “महिलाओं, गरीबों और वंचितों को समान अवसर दिलाना ही सावित्रीबाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज जब शिक्षा महंगी और असमान होती जा रही है, तब फुले जी के विचार हमें एक समान, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने आह्वान किया कि माता सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए और शिक्षा व समानता के उनके संघर्ष को आगे बढ़ाया जाए। इस श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी के कार्यक्रम में ताज्जुद्दीन ख़ान, संजय भारती, ललित साहनी, इरफ़ान सैफ़ी , सलमान अब्बास, दीपक शर्मा सहित सभी साथी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment