आगरा क्लब में साठ के ठाठ, स्नेह और संस्कृति का अनूठा संगम


आगरा। आगरा क्लब, आगरा सदर बाजार में आज साठ से पिचतर वर्ष की आयु वर्ग की बहनों द्वारा मिलकर साठ के ठाठ और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत एक आत्मीय मिलन का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सभी वरिष्ठ बहनों ने आपसी स्नेह, सौहार्द और खुशियों के वातावरण में अपनी एकजुटता का आनंद लिया,

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी बहनों ने हँसी-मज़ाक, आत्मीय संवाद और साथ बिताए पलों के माध्यम से जीवन के अनुभवों को साझा किया, ठंड के सुहावने मौसम में आयोजित इस मिलन ने सभी के मन को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया,

इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि उम्र चाहे जो भी हो, मिलजुल कर खुशियाँ मनाने और संस्कृति को संजोने का उत्साह सदैव जीवंत रहता है, उपस्थित सभी बहनों ने इस यादगार पल को कैमरे में कैद कराते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की इच्छा व्यक्त की, अनेको गेम खेलकर लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।

सुमन यादव, सरिता सिंघवी, लता भक्तयानी, चांदनी भोजवानी, कुसुमलता बाखरु,राजकुमारी लोहिया, मंजू अग्रवाल, रेनूका गुघर, इंद्रा यादव, वीना माधवानी, मंजू आदि मौजूद रही।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई