साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व पर अकालगढ़ साहिब में अमृतमयी कीर्तन दरबार का आयोजन




आगरा। नववर्ष 2026 के शुभ आगमन एवं दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्राचीन गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब, छीपीटोला, आगरा में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण अमृतमयी कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भव्य फूलों से सजे दीवान संगत ने धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में नतमस्तक होकर गुरुवाणी का रसपान किया और आत्मिक शांति का अनुभव किया। कीर्तन दरबार में भाई गुरशरण सिंह जत्थे द्वारा मधुर एवं भावपूर्ण गुरुवाणी कीर्तन सेवा निभाई गई उनके द्वारा प्रस्तुत शब्द-कीर्तन इन्ही की कृपा से सजे हम,,देह शिवा वर मोहे ऐहै शुभ करमन ते कबहुँ ना टरु,,समस्त वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया और संगत ने श्रद्धा भाव से गुरु जस का आनंद लिया। कीर्तन दरबार के दौरान गुरु साहिब के जीवन, त्याग, तपस्या और शौर्य का स्मरण करते हुए संगत ने नववर्ष को गुरु महाराज की शिक्षाओं के अनुरूप जीवन में अपनाने का संकल्प लिया, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ज्ञानी सुरजीत सिंह द्वारा गुरु की अरदास हुकुमनामा अपरांत गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण किया गया, जिसे पाकर संगत ने गुरु महाराज जी का शुकराना अदा किया। सेवा में रहे जसवीर सिंह रेखी, रौनक सिंह,सतविंदर सिंह वाधवा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, दलजीत सिंह दुग्गल, मिट्ठू वीर,संजय सेठ, सुरेश खन्ना, तरविंदर सिंह पुरी इंदरजीत सिंह, पावन आयोजन की सेवाएं श्रद्धा भाव से संपन्न की गईं।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश