मंगलवार की पावन तिथि पर जंगल वाले बाबा के प्राचीन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम


 आगरा। मंगलवार दिनांक 20 जनवरी 2026 को मंगलवार की पावन बेला में जंगल वाले बाबा के प्राचीन मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भावनाओं से ओत-प्रोत मंगलमय कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया गया, इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सच्चे मन से बाबा के चरणों में शीश नवाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।

मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा, बाबा के दिव्य दर्शन, सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित श्रृंगार एवं दीपों की ज्योति से संपूर्ण वातावरण अलौकिक बन गया, श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान जी की आराधना करते हुए अपने परिवार, समाज एवं नगर के मंगल, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पंडित योगेश भारद्वाज जी ने अपने आशीर्वचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को अनुबृत्त करते हुए कहा कि मंगलवार का दिन बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है, सच्ची श्रद्धा, सुंदरकांड पाठ और नाम स्मरण से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं तथा भक्त के जीवन में मंगल, बल और आत्मविश्वास का संचार होता है।

उन्होंने सभी भक्तों से धर्म, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों एवं जयकारों से मंदिर परिसर “जय बजरंग बली” और “हनुमान जी की जय” के घोष से गूंज उठा, श्रद्धालु भाव-विभोर होकर बाबा की महिमा का गुणगान करते नजर आए, श्रद्धा, भक्ति और समर्पण से परिपूर्ण यह मंगलमय आयोजन सभी भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बना। कार्यक्रम के समापन पर बाबा के चरणों में प्रसाद अर्पित कर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।

मौजूद रहे श्याम भोजवानी,सत्यम शर्मा, मनोज गुप्ता, किशन शर्मा, अमित कपूर, गोपाल शुक्ला, पंकज भाई, टीकम सिंह, माधव भारद्वाज, समीर नागपाल, अमित आदि

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई