झूलेलाल जयंती की तैयारियां शुरू—चंद्र दर्शन के साथ रंगूराम धाम में हुई जोत प्रज्वलित, सिंधी समाज में उत्सव का माहौल


आगरा। भगवान झूलेलाल जयंती के पावन पर्व की तैयारियों का शुभारंभ आज चंद्र दर्शन के साथ पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में हुआ। सिंधी समाज द्वारा इस अवसर पर पूज्य बहिराणा साहिब की विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान झूलेलाल की पवित्र ज्योति (जोत) प्रज्वलित की गई और जयंती के आगमन की खुशियों में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला प्रारंभ कर दी गई।

कार्यक्रम बाबा रंगूराम धाम, कैलाशपुरी में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सत्संग, पल्लव, आरती एवं प्रसादी (भंडारा) में भाग लिया, पूज्य स्वामी गुरुमुख दास उदासीन एवं दास दीपक उदासीन द्वारा सत्संग में अमृतमयी वाणी की वर्षा की गई, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे, संपूर्ण वातावरण “झूलेलाल बेड़ा पार” के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।

सिंधी समाज के लिए यह पर्व अत्यंत आस्था और उल्लास का प्रतीक है, शहर की विभिन्न पूज्य सिंधी पंचायतों एवं श्री झूलेलाल मंदिरों में झूलेलाल जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। समाज के लोगों ने बताया कि यह पर्व उनके लिए दीपावली के समान होता है,हर घर में विशेष पूजा, सजावट एवं सर्व समाज मे प्रसाद वितरण किया जाता है। पंचयात के श्याम भोजवानी ने बताया श्री झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान झूलेलाल के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

आज के आयोजन के साथ ही जयंती महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई है और आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखी जा रही है।

मुख्य रूप से श्याम भोजवानी, नन्दलाल छतानी, अशोक पारवानी,राजेश लालवानी, गुरमुख करीरा,अनिल वासवानी, महेश, हर्षित, कीर्ति उदासीन, चांदनी भोजवानी, जिया पमनानी दीपा तेजवानी, कौशल्या लुधानी, जानवी लालवानी मौजूद रही।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय