सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के गद्दीनशीन स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के आगमन से आगरा धर्ममय केदार नगर (शाहगंज) स्थित टेऊँराम आश्रम सहित शहर भर में होंगे विविध धार्मिक आयोजन


आगरा। सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के गद्दीनशीन एवं आचार्य सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के पावन आगमन के उपलक्ष्य में आगरा नगरी श्रद्धा, भक्ति और सत्संग की दिव्य धारा से सराबोर होने जा रही है, इस अवसर पर सद्गुरु स्वामी टेऊँराम आश्रम, केदार नगर (शाहगंज) सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 32वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) से 07 फरवरी 2026 (शनिवार) तक पाँच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी।

03 फरवरी को प्रातः 9 बजे श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ एवं श्रीमद्भागवत गीता के पावन पाठों का शुभारंभ होगा।

05 फरवरी 2026 (गुरुवार) को प्रातः 8 बजे हवन एवं प्रेम प्रकाशी ध्वजारोहण संपन्न किया जाएगा।

06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे 22वां सामूहिक जनेऊ संस्कार श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ आयोजित किया जाएगा।

07 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 5:30 बजे प्रभात फेरी, 7:30 बजे पोषाक पहनान तथा प्रातः 8 बजे से बाल सत्संग का आयोजन होगा, सायंकाल श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ एवं श्रीमद्भागवत गीता के पाठों का भोग लगाया जाएगा।

विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत 06 व 07 फरवरी 2026 को सायं 4 बजे से 7 बजे तक “दिव्य भक्ति ज्ञान सत्संग गंगा” का आयोजन सत्संग एवं विशाल भंडारे के साथ टेऊँराम आश्रम, केदार नगर, शाहगंज में किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

04 फरवरी (बुधवार) प्रातः 9 बजे: हवन, झंडा एवं सत्संग भंडारा (काला महल)

05 फरवरी (गुरुवार) प्रातः 10 से 12 बजे: सत्संग भंडारा (नामनेर)

05 फरवरी (गुरुवार) सायं 4 से 7 बजे: सत्संग भंडारा (कमला नगर)

इन आयोजनों से संपूर्ण आगरा नगरी धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत रहेगी।

टेऊँराम आश्रम की मुख्य सेविका भगवंती साजनानी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाभावियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में धर्मप्रेमियों से सहभागिता की अपील की।

वहीं समाजसेवी श्याम भोजवानी ने बताया कि यह समस्त आयोजन सद्गुरु महाराज की कृपा से समाज में सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय