श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन


 

आगरा। छठवीं पातशाही गुरु हरगोविंद साहिब जी की पावन चरण छोह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरुद्वारा गुरु का बाग मधुनगर आगरा में धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में भव्य एवं दिव्य कीर्तन दरबार का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत फिरोजपुर से आये पंथ के महान कीर्तनिये भाई साहब भाई जगजीत सिंह (बबीहा )द्वारा मधुर एवं भावपूर्ण गुरबाणी कीर्तन से की गई, उन्होंने संगत को नाम सिमरन एवं निरमोल गुरुवाणी से जोड़ते हुए आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया, भाई हरप्रीत सिंह एवं हजूरी रागी वीर जप सिंह ने कीर्तन द्वारा संगत को शब्द गुरवाणी द्वारा निहाल किया, वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह, के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस पावन आयोजन में विशेष सहयोग गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का रहा, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित रूप में संपन्न हुआ, साथ ही अमरजीत सिंह वाधवा परिवार का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिन्होंने तन-मन-धन से सेवा निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया।

ऐतिहासिक महत्व से ओतप्रोत इस पवित्र स्थल पर आयोजित कीर्तन दरबार ने संगत को गुरु चरणों से जोड़ते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की, संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे परिवार सहित मत्था टेक गुरु की खुशियाँ प्राप्त की ज्ञानी रविंद्र सिंह द्वारा गुरु महाराज जी के आगे सरबत के भले की अरदास कर सुख-शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की।

समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया, पूरा वातावरण गुरुवाणी की मधुर ध्वनि और भक्तिरस में डूबा रहा।

प्रधान अर्जिन्दर पाल सिंह प्रबंधक कमेटी द्वारा समागम मे आई संगत का आभार, मुख्य रूप से सेवा मे उपस्थित रहे 

अमरजीत सिंह वाधवा, नरेंद्र सिंह लालिया, कवलजीत सिंह गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मनमोहन सिंह मोनी, जसबीर सिंह, अरविन्दर पाल सिंह, राजबीर सिंह, मंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, रंजीत सिंह,संजय सेठ आदि मौजूद रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय