पंचदिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ प्रथम दिन श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ एवं श्रीमद्भागवत गीता पाठ से गूंजा टेऊँराम आश्रम।


आगरा। केदार नगर (शाहगंज) स्थित सद्गुरु स्वामी टेऊँराम आश्रम में चल रहे पंचदिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ आज प्रथम दिन श्रद्धा, भक्ति और सत्संग के भावपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ एवं श्रीमद्भागवत गीता के पावन पाठों की विधिवत आरंभता की गई।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी टेऊँराम आश्रम की मुख्य सेविका भगवंती साजनानी ने ग्रंथ वाचन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस से सराबोर किया। इसके पश्चात सत्संग के माध्यम से भक्तों के मध्य भक्ति एवं ज्ञान की वर्षा हुई, जिससे समूचा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत हो गया।

प्रथम दिन के कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद साजनानी, श्याम भोजवानी, जगदीश मोहनानी, प्रताप राय, मनीष, अमित, रेखा, बेबी, वैशाली, शीला, भावना, जानकी, पूजा, चंद्रा एवं वंदना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई