श्रीमद्भागवत सप्ताह के विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण–सुदामा मित्रता प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
आगरा। शमशाबाद रोड स्थित राहुल बिहार कॉलोनी में चल रही पावन श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सप्ताहिक आयोजन का विश्राम दिवस बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ, विशाल एवं भव्य रूप से सजे पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।
कथा प्रवक्ता शास्त्री रविकांत जी ने विश्राम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की अलौकिक मित्रता का हृदयस्पर्शी वर्णन किया, उन्होंने बताया कि सच्ची मित्रता त्याग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक होती है। श्रीकृष्ण–सुदामा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे, कथा के मध्य प्रस्तुत श्रीकृष्ण–सुदामा की मनोहारी झांकी ने सभी का मन मोह लिया और पूरा पंडाल “राधे-श्याम” के जयकारों से गूंज उठा।
वृंदावन से पधारे संगीत कलाकारों और संजीव राघव के मधुर भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुति से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया, भक्ति सुमधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया,
परीक्षित चन्द्रभान सिंह ने बताया कि
इस पावन आयोजन में तोमर परिवार एवं कॉलोनी के भक्तों का विशेष सहयोग सराहनीय रहा, साथ ही समाजसेवी लोगों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया और आयोजक चन्द्रभान सिंह तोमर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा में रहे मधुसूदन शर्मा पूर्व विधायक, समाजसेवी श्याम भोजवानी,हरेंद्र सिंह, गीताराम लवानिया राजीव चौहान,दीपक शास्त्री अजय शास्त्री राजवीर सिंह चौहान, डॉ अंगद धारिया, उमा शंकर उपाध्याय, इं हरीश शर्मा, राजकुमार शर्मा, धनवीर सिंह तोमर, भगवान शर्मा, धनवीर सिंह तोमर,मुकेश विजय, सौरभ, देवेंद्र धाकरे, वनवारी तोमर, विजय गुप्ता, अनिल दुबे, भानु प्रताप रावत, राजवीर सिंह, गजेंद्र परिहार, प्रदीप, अनिल तोमर,सोना, आयुषी, नीलम आदि मौजूद रही।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment