श्रीकामतानाथ सेवा समिति द्वारा 15 से 21 मार्च तक पीएस गार्डन रोहता में होगी श्रीराम कथा, चित्रकूट के स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज करेंगे श्रीराम की महिमा का वर्णन
आगरा। श्रीकामतानाथ सेवा समिति द्वारा 15 से 21 मार्च तक आयोजित की जा रही श्रीराम की कलश यात्रा का आयोजन 14 मार्च को भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। सुबह 8 बजे अग्रधाम सेवा सदन, सेवला से 3100 कलशों के साथ कलश यात्रा प्रारम्भ होकर कथा स्थल पीएस गार्डन पर विश्राम लेगी। जहां विधि विधान के साथ कलश स्थापित किए जाएंगे। 15 मार्च से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतमय दोहे व चौपाईयों के माध्यम से श्रीराम की महिमा के वर्णन के लिए विख्यात चित्रकूट के स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज (श्रीकामदगिरि पीठाधीश्वर) 7 दिवसीय श्रीराम कथा में भक्ति की गंगा बहाएंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामसेवक शर्मा व महामंत्री डॉ. धर्मेन्द्र त्यागी ने बताया सभी श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...


Comments
Post a Comment