कैला मैया के लख्खी मेले में पदयात्रियों की सेवा हेतु पथौली मार्ग पर भंडारा व देवी जागरण


आगरा। राज राजेश्वरी कैला मैया के भवन में लगने वाले प्रसिद्ध लख्खी मेले के अवसर पर मैया के दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों की सेवा हेतु आगरा जागरण कलाकार समिति की ओर से पैदल मार्ग पथौली पर 12–13 मार्च को भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के सदस्य संदीप अग्रवाल एवं हेमंत भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे में पदयात्रियों के लिए मीठे जल, भोजन तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके साथ ही रात्रि में भक्तिमय वातावरण में भव्य देवी जागरण का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें माता रानी के भजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पदयात्रियों की सेवा के उद्देश्य से यह प्रयास पहली बार किया जा रहा है, समिति के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मैया के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने तथा देवी जागरण में शामिल होने का अनुरोध किया है।

समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि कैला मैया के दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है, ऐसे आयोजन समाज में सेवा, श्रद्धा और भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं, उन्होंने समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आयोजन की सफलता की कामना की।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश