अग्रवाल संगठन रामबाग के होली मिलन में बिखले फूलों के रंग और चंदन की महक........... अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा उमंग भरी मस्ती के साथ आयोजित किया गया होली मिलन समारोह, समिति की महिलाओं को किया किया सम्मानित



आगरा। होली के रंगों के साथ चंदन और फूलों की महक भी बिखरी थी। हर तरफ मस्ती और उमंग के साथ भक्ति और श्रद्धा के रंग भी बिखरे थे। अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा होली मिलन समारोह व सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। जिसमें अग्र माता-पिता व समिति के संरक्षकों का सम्मान भी किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग, विशिष्ठ अतिथि एमपी अग्रवाल, नितिन गोयल ने मां सरस्वती व महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष निशा बंसल ने अतिथियों का स्वागत चंदन लगाकर करते हुए होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन के तीज त्योहारों के बारे में युवा पीढ़ी को सही जानकारी हो, इसके लिए अपने बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम में अवश्य शामिल करें। अग्र माता पिता के रूप में रामस्वरूप अग्रवाल व श्रीमति लीला देवी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त समिति के संरक्षकों व महिला सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सरस्वती वंदना के उपरान्त समिति की सदस्यों व परिवारीजनों द्वारा आज बिरज में होरी रे रसिया..., कान्हा बरसाने में आ जइयो...बृन्दावन जाउंगी सखी में वृन्दावन जाउंगी..., होरी मैं तो खेलू सांवरिया के संग..., मुरली वाले ने घेर लई, अकेली पनिया गई..., रंग मत डाले रे सांवरिया... जैसे बृज के गीतों पर होली का खूब हुड़दंग किया। फूलों की होली भी हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से सतीश गर्ग, विनय अग्रवाल, लाजपत अग्रवाल, प्रदीप गोयल, शम्भू अग्रवाल, डॉ. जय कुमार गोयल, ओमप्रकाश गोयल, गोपाल गर्ग, शिव, अंकुर मोनू, सुनीता नीलम, संतोष, निर्मला, प्रशान्त अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल आदि भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश