झूलेलाल जयंती पर छठी महोत्सव की धूम, सिंधी महिला मंडल ने भक्ति और उल्लास से मनाया उत्सव


आगरा। श्री झूलेलाल मंदिर, ताजगंज में झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में छठे दिन छठी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी महिला मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की भारी सहभागिता रही।

कार्यक्रम की शुरुआत दादी पकानी एवं चांदनी भोजवानी ने लक्ष्मी ज्ञानचंदानी के साथ भगवान झूलेलाल साईं की पावन ज्योत जोत प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर की,इसके बाद वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। ढोलक की मधुर थाप पर सिंधी भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें “रख त झूलेलाल ते पाणे पूरी कंदो” सहित कई भजनों पर महिलाएं झूम उठीं और साईं के दरबार में भक्ति भाव से नृत्य कर अपनी आस्था प्रकट की।

भजन संध्या के दौरान सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा मंदिर परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो गया, अंत में झूलेलाल साईं की आरती, पल्लव एवं अरदास कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दादी पकानी,चांदनी भोजवानी, कमला देवी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, रेनू मोडवानी,नंदनी तुलसानी,

कविता ज्ञानचंदानी, सपना मोडवानी, रश्मि राबानी, लवीना मोडवानी, बबली लालवानी, रेनू चंदवानी, कोमल लाजवानी, महिमा लाजवानी, भूमि दीवान, पुष्पा बेगानी, नीता बिलदानी, लीला मोडवानी, पूजा मोडवानी एवं हेमा लालवानी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश