आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह की पदयात्रा को लेकर ब्रज प्रांत कार्यालय पर महत्वपूर्ण तैयारी बैठक- “रोज़गार और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर ब्रज में पदयात्रा, आगरा से मथुरा तक गूंजेगी आवाज़” - डॉ हृदेश चौधरी-


आगरा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में चल रही

“रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा का चौथा चरण ब्रज प्रांत में आयोजित किया जाएगा।

ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पदयात्रा

ताज नगरी आगरा से प्रारंभ होकर हाथरस होते हुए कान्हा की नगरी मथुरा में समापन करेगी।

उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से सांसद संजय सिंह प्रदेश के युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों—बढ़ती बेरोज़गारी, पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियाँ और सामाजिक न्याय—को प्रमुखता से उठाएंगे तथा जनता से सीधा संवाद करेंगे।

जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि पदयात्रा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मार्ग, जनसंपर्क, सभाओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें। सर्वप्रथम सांसद संजय सिंह संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को नमन करेंगे तत्पश्चात राजामंडी स्थित किदवई पार्क में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर यह पदयात्रा मथुरा तक अनवरत जारी रहेगी।

वहीं प्रवक्ता प्रशान्त यादव ने कहा कि यह पदयात्रा प्रदेश के युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती देने का एक बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि आज का युवा रोजगार और सम्मानजनक अवसरों की मांग कर रहा है, और यह यात्रा उसी संघर्ष को एक दिशा देगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश के युवाओं, छात्रों, किसानों और आम जनता से अपील की है कि वे इस पदयात्रा में शामिल होकर अपने हक़ की आवाज़ को बुलंद करें।

इस दौरान ताजुद्दीन खान, संजय भारती, ललित साहनी, विनोद कुमार हर्ष कुमार, अरुण गहलोत, मोहित अग्रवाल, इंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय