पूज्य बहराणा साहब की ज्योति प्रज्ज्वलित कर धूमधाम से निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा- सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज द्वारा शहनाई, ढोल नगाड़ों पर झूमते गाते निकाली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा



आगरा। पूज्य बहराणा साहब की ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ जैसे ही शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ हर तरफ भगवान झूलेलाल के जयकारे गूंजने लगे। ढोल नगाड़ों संग गूंजी भक्तिमय स्वर लहरियों संग श्रद्धा और भक्ति के इस अनूठे संगम में सर्वप्रथम शहनाई संग भगवान झूलेलाल के डोले के उपरान्त विध्नविनाशक गणपति की झांकी थी। सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज द्वारा झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा का शुभारम्भ हरगुनदास स्कूल से उद्घाटनकर्ता कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, योगी जहाजनाथ ने वरुणावतार भगवान झूलेलाल की आरती कर किया। रुई की मंडी स्थित झूलेलाल मंदिर से पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। इस अवसर पर सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, महामंत्री हेमन्त भोजवानी जी, पं. भूपेन्द्र शर्मा, पार्षद राधारानी मानवानी भी मौजूद थीं। 

बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों संग भगवान झूलेलाल व साईं लीलाशाह के भजनों पर झूमते गाते श्रद्धालुओं संग शोभायात्रा रुई की मंडी से प्रारम्भ होकर शाहगंज बाजार, संगीता रोड भोगीपुरा, जोगीपाड़ा होते हुए रुई की मंडी चौराहे पर सम्पन्न हुई। अंत में बस द्वारा सिंधुनगरी बल्केश्वर घाट जाकर सभी श्रद्धालुओं ने पावन ज्योत को विसर्जित किया। शोभायात्रा में बैंड के साथ पूज्य बहराणा साहब की ज्योति का डोला, विध्नविनाशक गणपति की झांकी, मां दुर्गा, पंचमुखी हनुमान, शिव जी बर्फानी बाबा, स्वामी लीलाशाह भगवान, बाबा ठाकुरनाथ साहिब, और अंत में मुख्य झांकी भगवान झूलेलाल जी थी। जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिंधी युवा मंच के संरक्षक हेमन्त भोजवानी अध्यक्ष द्वय नरेश लखवानी व जयप्रकाश धर्मानी, चिम्मन पेरवानी, विजय भाटिया, कहैन्या सोनी, उमेश पेरवानी, भोजराज लालवानी, तुलजाराम पुरसानी, सुनील कर्मचन्दानी, किशन जसनानी, लक्ष्मण कल्यानी, हरीश टहिल्यानी, लालचंद मोटवानी, हीरालाल खूबचंदानी, प्रकाश दरियानी, नरेन्द्र नानू, थांवरदास, दौलतराम साधवानी, सुन्दरलाल खूबचंदानी, घनश्याम मूलानी, ओमप्रकाश, टीकम भारवानी, जीवतराम करमचन्दानी, लच्छू लेखवानी, विजय बाबानी नीरज मूलानी, महेन्द्र देवानी व रितेश भावनानी, मुखियाणी जयवंती पेरवानी नानकीदेवी पूजा भोजवानी, वर्षा धर्मानी, सोनम मुलानी,नेहा, पलक, हर्षिता, दृष्टि आदि सम्मानिय मौजूद थे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश