तीन दिवसीय श्री संकट मोचन हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, बैठक में रूपरेखा तय


आगरा। श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर परिसर, ताज रोड (होटल क्लार्क शिराज के पास) में आगामी तीन दिवसीय श्री संकट मोचन हनुमान जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में मंदिर के भक्तगण, सेवादारों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक के दौरान छोटे गुरुजी महंत योगेश भारद्वाज जी ने बताया कि परम श्रद्धेय सद्गुरुदेव कर्णी श्री गुरुशरणानंद महाराज जी के सानिध्य एवं कर्णी सुरेंद्र प्रकाश भारद्वाज जी की प्रेरणा से यह भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न कराया जा रहा है, उन्होंने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर धर्म लाभ लेने की अपील की।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार 31 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे से श्री अखंड रामायण पूजन का शुभारंभ किया जाएगा, इसके उपरांत सायं 5 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा, जो रात्रि तक निरंतर चलेगा।

बुधवार 1 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन किया जाएगा, तत्पश्चात सायं 7 बजे से विशेष संगीतमय भजन संध्या एवं रासलीला का आयोजन होगा, जिसमें भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होंगे।

गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे प्रवचन, हवन एवं आरती आयोजित होंगे, जबकि प्रातः 10 बजे से विशेष संकीर्तन व भजन का कार्यक्रम होगा, अंत में दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।

बैठक में समाजसेवी श्याम भोजवानी जी ने भक्तों से अपील करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा भजन-कीर्तन में भाग लेकर अपने जीवन को धन्य बनाएं,

इस अवसर पर स्क्रिंडिल क्रिकेट एकेडमी के बच्चों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर सराहनीय सेवा कार्य किया, साथ ही कई अन्य भक्तों ने भी इस अभियान में जुड़कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई में योगदान दिया।

बैठक के अंत में सभी भक्तों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया और क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की।

निवेदक: कर्णी योगेश प्रकाश भारद्वाज एवं समस्त भक्तगण श्याम भोजवानी।

अमित कपूर, गोपाल शुक्ला, मनोज गुप्ता, पंकज कुमार, रामनिवास गुप्ता,टीकम सिंह, माधव भारद्वाज, सत्तो, भोला, अरुण, दीपक, संचित हरमेश आदि मौजूद रहे।


संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश