रक्तदान महादान वासदेव चावला जी की प्रेरणा से आयोजित पांचवां रक्तदान शिविर संपन्न
आगरा। “रक्तदान महादान” के पावन संदेश को आत्मसात करते हुए परमश्रद्धेय स्वर्गीय वासदेव चावला जी की स्मृति एवं प्रेरणा में आयोजित पांचवां रक्तदान शिविर रविवार को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। यह शिविर स्वामी लीलाशाह सिंधी धर्मशाला, कृष्णा कॉलोनी, जीवनी मंडी, आगरा में आयोजित किया गया, जहां महापुरषो समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
शिविर में कुल 61 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और परोपकार का भाव देखने को मिला, महंत योगेश पुरी सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, हेमंत भोजवानी, श्याम भोजवानी,मेघराज दयालानी, कन्हैया लाल एवं आयोजकों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, क्योंकि यह सीधे किसी के जीवन को बचाने का माध्यम बनता है।
इस पुनीत अवसर पर उपस्थित सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया,संचालक योगेश छठवानी किया गया।
कार्यक्रम के संयोजन में अशोक चावला (पत्रकार), अमित चावला सहित समस्त चावला परिवार एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, सभी ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में जागरूकता और मानवता की भावना को और मजबूत करते हैं।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा......

Comments
Post a Comment