सतगुरु की सेवा सफल है, के भाव के साथ गुरु अमरदास साहिब जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा से मनाया गया

 

आगरा। सिख पंथ के तीसरी पातशाही गुरु गुरु अमरदास साहिब जी का पावन प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर (विभव नगर) में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, पूरे वातावरण में, सतगुरु की सेवा सफल है जै को करें चित लाए, का संदेश गूंजता रहा और संगत गुरु भक्ति में सराबोर नजर आई।

कार्यक्रम की शुरुआत दरबार साहिब में पावन पाठ से हुई, इसके पश्चात प्रसिद्ध रागी जत्था वीर हरजिंदर सिंह एवं वीर गुरशरण सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में मधुर एवं भावपूर्ण गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल कर दिया,

शब्द :भले अमरदास गुण तेरे तेरी उपमा तोहि बनि आवै 

,,,सतगुरु की सेवा सफल है जै को करें चित लाए, कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर सतगुरु के चरणों में शीश नवाते रहे।

प्रकाश उत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया, ज्ञानी मंशा सिंह जी द्वारा अरदास हुकमनामा के अपरान्त गुरु का अटूट लंगर श्रद्धा के साथ वितरित किया गया, जिसमें सभी ने प्रेमपूर्वक ग्रहण गुरु का शुक्राना किया।

गुरुद्वारा प्रधान हरपाल सिंह ने गुरु पुरब की बधाई देते हुवे बताया कि ऐसे पावन अवसर समाज को सेवा, सिमरन और मानवता का संदेश देते हैं, उन्होंने संगत का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की।

 मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रधान हरपाल सिंह,राजू सलूजा,गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, गुरेंदर सिंह ओबेरॉय, इंद्रजीत सिंह वाधवा, सुरेंद्र सिंह लवली,देवेंद्र सिंह जुल्का, सुरेंद्र सिंह लाड़ी,संजय सेठ, हरजिंदर सिंह, हरजीत सिंह भसीन आदि मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई