जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा गया।
आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला एवं महानगर आगरा के पदाधिकारियों ने आगरा के नवनियुक्त जिलाधिकारी मनीष बंसल से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव के कारण स्थानीय छोटे व्यापारियों को हो रहे भारी नुकसान का मुद्दा उठाया गया। साथ ही व्यापारियों से जुड़ी अन्य मौखिक समस्याएं भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, प्रदेश मंत्री दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष रामकुमार गोयल, युवा जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल, निखिल मतलानी, राजेंद्र सिंह, दीपक अग्रवाल, मुकेश शर्मा, संजीव शर्मा एवं पीयूष चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments
Post a Comment