पाणकम व बारह अनाज के जल से अभिषेक कर मनाया नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

श्रीजगन्नाथ मंदिर में हुआ भक्तिभाव के सम्पन्न हुआ नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव, बीज मंत्रों के साथ हवन में दी गई आहूति, मंदिर के श्रद्धालुओं ने नाटिका द्वारा प्रस्तुत की भक्त प्रह्लाद की कथा

आगरा। भक्त और भगवान के प्रेम और भक्ति के अनूठे संगम का पर्व नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव आज श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। नरसिंह भगवान के प्रिय पाणकम (गुड़ व दरक के रस) से अभिशेक किया गया। भक्त प्रह्लाद के साथ भगलान नरसिंह की आकर्षक झांकी के दर्शन कर हर भक्त भाव विबोर नजर आया। सुगंधित पुष्पों से सजाए गए मदिर में आरती के उपरान्त सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के भक्तों व बच्चों द्वारा नाटिका के माध्यम से भक्त प्रद्लाद की जन्म से लेकर भगवान नरसिंह से मिलने तक की सम्पूर्ण कथा का मनमोहक मंचन किया गया।

इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भक्तों के समक्ष भगवान नरसिंह की कथा का वर्णन करते हुए भक्त प्रह्लाद के दिव्य गुणों बताया। कहा भक्त प्रह्लाद की भक्ति ही थी जिसके कारण भागवान को उसकी रक्षा के लिए स्वमं प्रकट होना पड़ा। जो भक्त भगवान के प्रति शरणागत रहकर उन पर विश्वास करते हैं, हर परिस्थिति में उन भक्तों की रक्षा और सुरक्षा भगवान करते हैं। इसी विश्वास के साथ आज सैकड़ों भक्तों में भगवान नरसिंह का पूजन किया। भगवान नरसिंह के उग्र स्वरूप को सौम्यता में परिवर्तित करने के लिए भक्त प्रह्लाद व माता लक्ष्मी के साथ फूलों का श्रंगार किया गया। शरबत व पाणकम से अभिषेक किया गया। इसके साथ 12 प्रकार के अनाजों को जल में भिगोकर उनके जल से भी अभिषेक किया गया। शालिगराम जी का अभिषेक पंचगव्य व पंचामृत से किया गया। आरती के उपरान्त भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अतिदि गौरांगी आदि उपस्थित थे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय