विषय - ताज लिटरेचर क्लब द्वारा विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में भव्य साहित्य महोत्सव का आयोजन।


आगरा। विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:00 बजे से आगरा की अग्रणी साहित्यिक संस्था ताज लिटरेचर क्लब द्वारा एक साहित्य महोत्सव का आयोजन आगरा पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम विजय नगर कॉलोनी आगरा पर सफलतापूर्वक किया गया ,जिसमें आगरा समेत कई शहरों से दिग्गज कवि-कवयित्री एवं साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाथरस से पधारे आशु कवि अनिल बोहरे, अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ,संस्थापक राजकुमार शर्मा, भावना वरदान शर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण करके किया गया। तत्पश्चात स्वामी लीला शाह सरस्वती विद्या मंदिर के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। संस्था अध्यक्ष भावना वरदान शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में कहा 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस बनाया जाता है। किताबें पढ़ने को प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन का आयोजन किया जाता है। इस उपलक्ष्य में ताज लिटरेचर क्लब द्वारा भव्य साहित्य उत्सव का आयोजन किया है । कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन ,साहित्य चर्चा एवं पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है । साहित्य महोत्सव में डॉ अरविंद कपूर की अंग्रेजी में लिखी कविताओं के संकलन एजिस ऑफ़ क्रीसेंडो का भी विमोचन किया गया। जिसमें उनके द्वारा जीवन के विभिन्न रंगों पर आधारित कविताओं का संकलन किया गया है। काव्य संध्या में आगरा के सुप्रसिद्ध कवियों और कवित्रियों के अलावा हाथरस अकोला दिल्ली फिरोजाबाद और मथुरा से अनेकों कवियों ने भाग लिया। 23 अप्रैल को रामधारी सिंह दिनकर की भी जयंती होती है कार्यक्रम में उनकी कविताओं का पाठ करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। काव्य संध्या के उपरांत साहित्य चर्चा पुस्तक प्रदर्शनी के अलावा और भी कई साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में अकोला से कवयित्री अंशु छोकर, अमरीश नाथ, राजीव निस्पृह उपस्थित रहे। काव्य पाठ करने वाले कवियों में सुषमा सिंह, राजेंद्र मिलन ,अशोक अश्रु, डॉ शशी गुप्ता, ब्रज बिहारी लाल बिरजू, प्रभु दत्त उपाध्याय, अमिता त्रिपाठी, विजया तिवारी, कामेश मिश्रा सनसनी, चारुमित्रा, रश्मि जैन ,महक, शेशपाल सिंह, संजय गुप्त, अशोक गोयल, डॉ ऊषा गिल, अशोक अग्रवाल ने एवं अन्य कवियों ने वीर, श्रृंगार और ओज की कविताएं सुना कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

हाथरस से पधारे आशु कवि अनिल बोहरे जी ने पंक्तियां सुनाई कवि की कविता सुनना जरूरी है तथा अच्छा पति बनने को पत्नी की सुनना जरूरी है।

मीना शर्मा ने यह पंक्तियां प्रस्तुत की - दिल की नगरिया आना, आकर के फिर ना जाना। रहता है मोती जैसे सीप मेरे साजना। संचालन अनुपमा दीक्षित ने किया। 

कार्यक्रम में कार्तिकेय, अर्चना कपूर, चतुर्भुज तिवारी, जगन प्रसाद तेहरिया, गिराज दीक्षित, आनंद राय, नीतू तेहरिया , हेमलता, शैलेन्द्र शर्मा, सुमित भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। 


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय