आगरा में पशु क्रूरता मामलों पर पुलिस की निष्क्रियता, SPCA सदस्य विनीता अरोड़ा ने DCP सिटी से की कार्रवाई की मांग - DCP सिटी ने दिया निस्तारण का आश्वासन

कैस्पर'स होम ट्रस्ट' की संचालिका श्रीमती विनीता अरोड़ा ने आज डी.सी.पी. सिटी, आगरा को पत्र लिखकर पशु क्रूरता के मामलों एफ.आई.आर न होने में पुलिस की गंभीर लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया है।

आगरा। एस.पी.सी.ए. आगरा की सदस्य, आगरा नगर निगम की मानद प्रतिनिधि एवं AWBI मान्यता प्राप्त 'कैस्पर'स होम ट्रस्ट' की संचालिका श्रीमती विनीता अरोड़ा ने आज डी.सी.पी. सिटी, आगरा को पत्र लिखकर पशु क्रूरता के मामलों एफ.आई.आर न होने में पुलिस की गंभीर लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया है।

मुख्य आरोप:

1. पुलिस की निष्क्रियता: थाना एत्माद-दौला, सिकंदरा, न्यू आगरा द्वारा SPCA और नगर निगम के आवेदनों पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही। 4 गंभीर मामले लंबित/जबरन वापस करवाए गए।

2. SPCA सदस्य से दुर्व्यवहार: थाना प्रभारी, एत्माद-दौला द्वारा 60 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य विनीता अरोड़ा से अशिष्ट व्यवहार। पिल्ले को जलाने और घायल पालतू कुत्ते को जंगल में फेंकने जैसे मामलों में भी सहयोग से इनकार।

3. धमकी व दबाव: थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव पर 25 गुंडों के साथ स्वयंसेवक को घेरकर PETA, SPCA व नगर निगम द्वारा 26/4/2026 को हस्तक्षेप किए गए मामले को वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप।

4. शहर में अराजकता: नगर निगम के ड्राइवरों से मारपीट, ABC स्टाफ पर हमला, सामुदायिक कुत्तों को हटाना, पालतू कुत्तों को जंगल में छोड़ना और फीडर्स को प्रताड़ित करने जैसी घटनाएँ बढ़ी हैं।

मांग:

श्रीमती अरोड़ा ने थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव, थाना एत्माद-दौला के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को SPCA के साथ मिलकर काम करना चाहिए, न कि क्रूरता के मामले दबाने चाहिए।

DCP सिटी का आश्वासन:

शिकायत के बाद DCP सिटी ने आश्वासन दिया है कि जिस-जिस थाने में पशु क्रूरता के मामले हैं, उन सभी का संज्ञान में लेते हुए निस्तारण किया जाएगा।

चेतावनी:

"आज जानवरों पर हिंसा हो रही है। यदि इसे नहीं रोका गया तो कल इंसानों पर भी होगी। रोकथाम इलाज से बेहतर है। पुलिस की उदासीनता से शहर में गुंडाराज स्थापित हो जाएगा।" - विनीता अरोड़ा

जितेंद्र दायपुरिया विशिष्ट सदस्य एस.पी.सी.ए, विशाल सैनी, अपूर्व शर्मा,अनिरुद्ध तोमर उपस्थित रहे।

पत्र की प्रतिलिपि डी.एम. आगरा व सी.वी.ओ. आगरा को भी भेजी गई है।

विनीता अरोड़ा, सदस्य, एस.पी.सी.ए. आगरा...


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय