एआई अपनाने वाले सीए ही होंगे भविष्य के सफल प्रोफेशनल -एआई से ऑडिट और अकाउंटिंग होगी अधिक पारदर्शी व प्रभावी

 सिकासा की दो दिवसीय कार्यशाला का सीए भवन पर हुआ समापन

आगरा। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा की छात्र इकाई सिकासा की ओर से दो दिवसीय औरा एआई कार्यशाला का सोमवार को संजय प्लेस स्थित सीए भवन पर समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सिकासा अध्यक्ष व आगरा शाखा के कोषाध्यक्ष सीए अंकित मित्तल, उपाध्यक्ष सीए आयुष गोयल, सीए अभिलाष अग्रवाल और सीए रूपल गर्ग ने दीप प्रज्वलन कर किया गया। 

वक्ता सीए रूपल गर्ग ने बताया कि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की सहायता से अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, डेटा एनालिसिस एवं प्रोफेशनल कार्यों को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों को तकनीकी परिवर्तनों के साथ स्वयं को अपडेट रखने जरुरत है। अब चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल हिसाब-किताब तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि वह बिजनेस स्ट्रेटेजी, फाइनेंशियल प्लानिंग और रिस्क मैनेजमेंट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वक्ता सीए अभिलाष अग्रवाल ने बताया कि आने वाले समय में तकनीक और मानवीय विशेषज्ञता का संतुलन ही सफल सीए की पहचान होगा। जो प्रोफेशनल समय रहते एआई को अपनाएंगे, वही भविष्य में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी और सफल साबित होंगे। AI आधारित टूल्स लाखों ट्रांजैक्शन्स का विश्लेषण करके संदिग्ध गतिविधियों और संभावित फ्रॉड को तेजी से पहचान सकते हैं। इससे ऑडिट प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन रही है।

सिकासा अध्यक्ष सीए अंकित मित्तल ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग पर विशेष चर्चा की। चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोफेशन में एआई से आये के भविष्य को परिवर्तित को समझाया। समापन पर सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इस अवसर पर आइना गुप्ता, अभय सोनी, अभिषेक अग्रवाल, अनिरुद्ध चतुर्वेदी, अंश गुप्ता, आर्यन गुप्ता, दक्ष अग्रवाल, देव मित्तल, देवांशी मित्तल, गीतांशी अग्रवाल, इशिका दुबे, कार्तिक सिंघल, खुशी शाक्य, मुस्कान सिंघल, नमन वात्यानी, नियति अग्रवाल, पीहू अग्रवाल, प्रांजलि बंसल, प्रशस्ति जैन, प्रियल गुप्ता, प्रियंशी गुप्ता, प्रियंशु वर्मा, ऋषभ वर्मा, संजना, सयुशी जैन, शांतनु पाठक, श्रेया अग्रवाल, स्नेहा राजपाल, सृष्टि गर्ग, तनिष्क अग्रवाल, तन्वी गर्ग, तोषित जैन, वैभव गोयल एवं ज़ाहा खान आदि सीए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय