​आधुनिक दौर में जीवनसाथी की तलाश को सुगम बनाएगा पदमावती पंचायत महासभा का 'भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन' ​20 जून 2026 को आगरा के अग्रवन (वाटर वर्क्स चौराहा) में जुटेगा देश भर का जैन समाज ​निमित्तज्ञानी आचार्य श्री 108 विमलसागर जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम


आगरा। आधुनिक और व्यस्त जीवन शैली के बीच समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उचित जीवनसाथी की तलाश को सुगम बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पद्मवती पुरवाल पंचायत महासभा (पंजीकृत) द्वारा एक भव्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शनिवार, दिनांक 20 जून 2026 को आगरा के वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन के भूतल परिसर में सम्पन्न होगा। इस भव्य कार्यक्रम को निमित्तज्ञानी आचार्य श्री 108 विमलसागर जी महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त है।

​মहासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन (फिरोजाबाद) और राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार जैन (आगरा) ने संयुक्त रूप से बताया कि संयुक्त परिवारों के विघटन, सामाजिक दूरी और सीमित सम्पर्कों के कारण वर्तमान में विवाह सम्बन्ध स्थापित करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे समय में यह परिचय सम्मेलन समाज के लिए एक अत्यन्त उपयोगी और आवश्यक मंच साबित होगा, जहाँ परिवारों को सुरक्षा, विश्वास और विश्वसनीयता का वातावरण प्राप्त होगा।

​महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व आयोजन समिति के सदस्यों—श्री बसन्त कुमार जैन साहू, श्री विजय कुमार जैन विजजी, राजीव जैन केसरी, पाण्डेय जयन्त कुमार जैन ज्योतिषाचार्य, कुमार मंगलम जैन, संजय जैन, अजय जैन, अवनि कुमार जैन एवं सिद्ध सरन जैन के अनुसार, दिनभर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है।

​दिनभर चलेंगे विविध कार्यक्रम (समय सारणी):

​सुबह 09.00 बजे: पंजीकरण एवं स्वल्पाहार

​सुबह 10.00 बजे: ध्वजारोहण (श्रीमती डॉ. बीना जैन एवं श्री डॉ. मनीष जैन, फिरोजाबाद द्वारा)

​सुबह 10.15 बजे: मंच सज्जा

​पूर्वान्ह 11.00 बजे: चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन

​पूर्वान्ह 11.30 बजे: मंगलाचरण (कु० वारिधी जैन द्वारा) एवं स्वागत गान

​दोपहर 12.20 बजे: लग्न पत्रिका का विमोचन

​दोपहर 12.30 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम (संयोजन: विमल प्रभावना ग्रुप, आगरा)

​दोपहर 01.00 से सायं 06.00 बजे: विवाह योग्य युवक-युवतियों का मुख्य परिचय सत्र

​दोपहर 01.00 से सायं 04.00 बजे: चटपटी चाट (स्वल्पाहार)

​सायं 04.00 बजे: वात्सल्य भोज के साथ कार्यक्रम का समापन।

​विशिष्ट हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति:

​कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जैन गुड्डू (एटा) द्वारा किया जाएगा। मंच उद्घाटनकर्ता के रूप में श्री अजित प्रसाद जैन, मृदुल जैन, सचिन जैन (इन्दिरापुरम, गाजियाबाद) तथा स्वागताध्यक्ष के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील कुमार जैन सपरिवार (आगरा) उपस्थित रहेंगे। चित्र अनावरण की रस्म श्री सुशील जैन (बंटू), श्री रवीश जैन लोहे वाले, श्री मनोज जैन (आगरा) और श्री सत्येन्द्र जैन एडवोकेट (टूण्डला) द्वारा निभाई जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में श्री बलवीर जैन और श्री राजीव जैन (आगरा) शामिल हैं, जबकि गौरव अतिथि के रूप में श्री मुकेश जैन, शोभित जैन (चन्द्रा ऑटो, फिरोजाबाद) एवं श्री मुकेश जैन, मनोज जैन (गोटा वाले, फिरोजाबाद) रहेंगे।

​समाज के प्रबुद्ध जनों के विचार:

​आगरा समाज के संरक्षक श्री रमेश चन्द जी जैन (राशन वाले) और श्री पुष्पेन्द्र जैन 'पथिक' ने कहा कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए ऐसे आयोजन समाज के लिए अति आवश्यक और महत्वपूर्ण हैं। श्री शोभित जैन ने प्रायोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज को एक नई दिशा देने वाला कार्य है।

​कुशल मंच संचालन:

​कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सुशील कुमार जैन प्रवक्ता (आगरा), ज्योतिषाचार्य पाण्डेय जयन्त कुमार जैन (टूण्डला), राखी जैन (अहमदाबाद) और उपासना जैन (आगरा) द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।

​अपील: आयोजक समिति ने समाज के सभी संगठनों, युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस परिचय सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि समाज में आपसी परिचय, सहयोग और एकता की भावना मजबूत हो सके और योग्य युवक-युवतियों को सुगम तौर पर उचित जीवनसाथी मिल सके।



Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय