डॉ. एमपीएस ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने कॉसमॉस मॉल में 'फ्लैश मॉब 2.0' से बिखेरा जलवा, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक


आगरा। आगरा शहर के संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल में आज शनिवार को एक बेहद अनूठा और रोमांचक नज़ारा देखने को मिला। डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सायं 6 बजे एक 'यूनिक फ्लैश मॉब 2.0' डांस का आयोजन किया, जिसने मॉल में मौजूद हर शख्स को ठहरने पर मजबूर कर दिया।

​सायरन बजते ही थमे दर्शकों के कदम

यह आयोजन अपने आप में बेहद अलग था। संस्थान के छात्र-छात्राऐं आम जनता की तरह कॉसमॉस मॉल परिसर के आस-पास चुनिंदा स्थानों पर सामान्य रूप से बैठे हुए थे। तभी अचानक एक सायरन बजा और सायरन की आवाज सुनते ही सभी छात्र-छात्राएं अलग-अलग जगहों से दौड़कर मॉल परिसर के बीचो-बीच इकट्ठा हो गए। इसके बाद शुरू हुआ शानदार गानों पर थिरकने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सिलसिला। छात्र-छात्राओं के इस अचानक और बेहतरीन तालमेल (कोऑर्डिनेशन) वाले डांस प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद भारी भीड़ और दर्शक पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए। इस खास कार्यक्रम को आगरा व शहर के बाहर से आए अनेकों नामचीन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी कवर किया।


संस्थान हमेशा बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को निखारता है: चेयरपर्सन

इस सफल आयोजन पर डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरपर्सन, स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने सभी प्रतिभागियों को उनकी असाधारण प्रतिभा के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. एमपीएस ग्रुप हमेशा से छात्र-छात्राओं की नैसर्गिक प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का हर संभव प्रयास करता है और आगे भी करता रहेगा।

​संस्थान के अकादमिक निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री ने बताया कि आगरा शहर में किसी भी संस्थान द्वारा इस स्तर का यह पहला और अनोखा आयोजन है। बच्चों का आपसी समन्वय वाकई देखने लायक था। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक और ऊर्जावान आयोजन कराने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया।

​उज्जवल भविष्य की कामना और विशेष सहयोग

संस्थान के प्रशासनिक निदेशक डॉ. ए.के. गोयल ने भी सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या राखी जैन व उनके स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस पूरे भव्य कार्यक्रम का कुशल समन्वय हिमांशु आर्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर डेंग, संदीप सक्सैना, डॉ. प्रवल प्रताप सिंह, डॉ. आमेन्द्र सिंह, डॉ. खालिद हुसैन, काव्या सिंह, संजू कुमार, डॉ. अर्पणा पोरवाल, सिमरन मगन, नेहा खण्डेलवाल सहित डॉ. एमपीएस ग्रुप के समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...



Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय