आचार्य श्री निर्भयसागर जी महाराज ससंघ का जयपुर हाउस में हुआ भव्य मंगल प्रवेश,नेमि गिरनार धर्मयात्रा 2026 का हुआ भव्य स्वागत


आगरा। जैन समाज के लिए रविवार का दिन आध्यात्मिक उल्लास और ऐतिहासिक महत्व का रहा। वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भयसागर जी ससंघ का जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।प्रात: सेक्टर-7 स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से गाजे- बाजे भक्ति गीतों और जयघोष के बीच शोभायात्रा यात्रा एवं मंगल विहार प्रारंभ हुआ। मार्ग में श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भव्य स्वागत किया। टीचर्स कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री का अभिनंदन किया। इसी अवसर पर विश्व जैन संगठन के संयोजन में दिल्ली से चलकर नेमि गिरनार धर्मयात्रा रथ जयपुर हाउस जैन मंदिर में पहुंची। जहां पर जयपुर हाउस मन्दिर कमेटी द्वारा धर्म यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। धर्मयात्रा रथ पर विराजित काले पाषाण से निर्मित लगभग सवा दो फुट ऊँची भगवान नेमिनाथ की मनोहारी प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने जिन अभिषेक एवं पूजन किया।इसके बाद आचार्यश्री निर्भयसागर  जी महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि 20 जुलाई को देशभर के जैन समाज से अधिकाधिक बसों, रेल यात्राओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान नेमिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर लाडू चढाने हेतु गिरनार जी पहुंचने का आह्वान किया। इसके उपरांत नेमि गिरनार धर्म यात्रा को जयपुर हाउस नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य रूप से भमण कराया गया|जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। विगत अनेक वर्षों से वे जैन समाज के विभिन्न तीर्थों, विशेषकर सम्मेद शिखरजी एवं गिरनार पर्वत से जुड़े विषयों पर समाज को संगठित करने और जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।तत्पश्चात मन्दिर समिति द्वारा विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन एवं उनके साथ आए पदाधिकारियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर संजय जैन,अनंत कुमार जैन,राकेश जैन परर्देवाले,दीपक जैन डॉ जितेन्द्र जैन, अशोक जैन,मनोज जैन बाकलीवाल, मनोज जैन बल्लो,राजेश जैन कुमार मंगलम जैन,सोनू जैन,महेश चन्द जैन,प्रशांत जैन, मोहित जैन,अंकेश जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन, समस्त,जयपुर हाउस,छीपीटोला, सेक्टर-7,कमला नगर,ट्रांसयमुना तथा आगरा के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश