एन०सी०सी० आगरा में हुआ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य व सफल आयोजन।



आगरा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 1 यूपी एयर स्क्वाड्रेन एनसीसी, आगरा में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के निर्देशन में योग के प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर एस०पी० यादव, युद्ध सेवा मेडल, कमान अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, एनसीसी ए०एन०ओ० / सी०टी०ओ०, जी०सी०आई०, पी०आई० स्टाफ तथा 6500 एनसीसी कैडैटस ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रिगेडियर एस०पी० यादव युद्ध सेवा मेडल द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारियों तथा कैडेटस के द्वारा योगा प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस सामूहिक योग सत्र में स्वाथ्स्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन शैली का संदेश दिया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के सभी अधिकारियो तथा कैडेटस ने एक सप्ताह पहले HABUILD पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर योग अभ्यास किया। इस अवसर पर ग्रुप कमाण्डर महोदय ने बताया कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है। जिसे आज सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। युवा पीढी को नियमित योगभ्यास के माध्यम से स्वस्थ्य एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

एनसीसी कैडेटस ने पूर्ण अनुशासन एवं समर्पण के साथ योगाभ्यास में भाग लेकर भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर इस भव्य योग आयोजन को सफल बनाया।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश