आगरा के नामनेर क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

आगरा। नामनेर क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, वरुण अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल (काना) की विशेष सहभागिता रही। सभी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई