शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर आज आगरा के विभिन्न गुरुद्वारों में होंगे भव्य कीर्तन समागम


 पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे संगत को गुरबाणी कीर्तन से करेंगे निहाल।

गुरुद्वारों में सजेगा विशेष दीवान, गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।


आगरा। सिख धर्म के पंचम गुरु एवं शहीदों के सरताज धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन शहीदी दिवस को समर्पित आज रविवार को शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन समागम, कथा और गुरबाणी पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इन समागमों में पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे अपनी हाजिरी भरकर संगत को गुरबाणी रस से निहाल करेंगे।

​शहर के मुख्य गुरुद्वारों में होने वाले कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है:

​1. गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब, छिपीटोला

​समय: सुबह 11:00 बजे से

​विशेष: इस समागम में पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनीय वीर महेंद्र पाल सिंह (सुखमनी सभा) द्वारा विशेष कीर्तन कर संगत को निहाल किया जाएगा।

​2. गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर (विभव नगर)

​समय: शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

​विशेष: यहाँ विशेष स्त्री सत्संग बीवियों द्वारा चार वाणियों के पाठ की हाजिरी भरी जाएगी। इसके साथ ही भव्य कीर्तन दीवान सजेगा, जिसमें हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह जी द्वारा कीर्तन किया जाएगा।

​3. गुरुद्वारा शहीद संत बाबा केहर सिंह, बालूगंज

​विशेष: इस पावन समागम में लुधियाना से आ रहे पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनीय जत्था भाई रजिन्दर पाल सिंह जी (राजू वीर जी) संगत को गुरुबाणी से जोड़ेंगे। उनके साथ ही बीबी कश्लीन कौर और सुरजीत सिंह भी कीर्तन की हाजिरी भरेंगे। इस समागम में गुरुद्वारा दुख निवारण, गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का विशेष सहयोग रहेगा।

​साध-संगत से अपील

​गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के समस्त सदस्यों (बेनती कर्ता) ने आगरा की समस्त साध-संगत से अपील की है कि वे इन पावन धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर शामिल हों। गुरु साहिब की महान शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन करें और गुरु घर की खुशियाँ व आशीर्वाद प्राप्त करें। सभी समागमों में गुरु का अटूट लंगर निरंतर बरतेगा।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय