गंगा दशहरा पर सेवा और पुण्य का संगम, राहगीरों को वितरित किया शीतल शरबत


आगरा। पावन गंगा दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेरिया मोड़ चौराहे पर शीतल मीठे मिल्क रोज शरबत की प्याऊ लगाकर सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का अनुपम संदेश दिया गया, भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने शीतल शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की,

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाबा हरिदास महाराज एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्याम भोजवानी द्वारा एक कन्या को शरबत पिलाकर किया गया, इस अवसर पर वातावरण धार्मिक भावनाओं और सेवा भावना से ओत प्रोत दिखाई दिया,

 समाजसेवी मनोज नोतनानी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा दान माना गया है और गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार की सेवा का विशेष महत्व है,

ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से गर्मी के मौसम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शीतल जल एवं शरबत की प्याऊ लगाकर जनसेवा का कार्य कर रही है, वहीं ट्रस्ट के संरक्षक महेंद्र कुमार जैन ने कहा कि विमल महेश फाउंडेशन जनहित के कार्यों के साथ साथ विभिन्न स्थानों पर सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर लोगों को जीवन रक्षा के प्रति जागरूक भी कर रहा है,

कार्यक्रम में गुरु सेवक श्याम भोजवानी, सोमेश शर्मा, अरविंद दीक्षित, अजय नोतनानी, राजेश यादव, मनोज नोतनानी, योगेंद्र लवानिया, सुभाष गोयल, दिनेश अरोड़ा, प्रशांत, प्रियांशु, कुशाल, इरफान एवं लक्ष्मण ने विशेष सहयोग प्रदान किया,

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई