आगरा व्यापार मंडल के चतुर्थ रक्तदान शिविर की तैयारियां तेज, पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

आगमी 16 अगस्त को श्री राम स्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगेगा विशाल रक्तदान शिविर 

आगरा। आगरा व्यापार मंडल द्वारा आगामी 16 अगस्त को श्री राम स्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित किए जाने वाले चतुर्थ रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक माधव भवन, हींग की मंडी स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष टीएन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने सभी संयोजकों, सह संयोजकों एवं पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का मेहनत, लगन और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से चतुर्थ रक्तदान शिविर सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध होगा।

बैठक में संस्था के पदाधिकारियों ने शिविर के संयोजक राजीव कुमार गुप्ता, राजेश सिंघल, राजेश अग्रवाल तथा सह संयोजक नितिन अग्रवाल एवं मनोज भाटिया से अब तक की तैयारियों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

संयोजक राजीव कुमार गुप्ता ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेंद्र गुप्ता (ब्रज रसायनाम), राजेश सिंघल एवं भगवानदास बंसल को दी गई। पुरस्कार वितरण की व्यवस्था के लिए रितेश राठौड़ एवं कन्हैया लाल राठौड़ को चयनित किया गया।

संयोजक राजेश अग्रवाल को शिविर के कार्यकर्ताओं के पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) तैयार कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सह संयोजक नितिन अग्रवाल को फॉर्म संग्रहण तथा मनोज भाटिया को शिविर के दिन फॉर्म भरवाने का दायित्व दिया गया।

चिकित्सा सहायता की व्यवस्था के लिए डीके वर्मा एवं टीएन अग्रवाल को चयनित किया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी जय पुरसुनानी, संदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता एवं योगेश रखवानी को सौंपी गई। दीप प्रज्वलन की व्यवस्था के लिए नितेश अग्रवाल, अनुराग अरोड़ा एवं अशोक मंगवानी को चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश