भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ के समर कार्निवाल में पारिवारिक मिलन का उल्लास

वाम्बो वाटर पार्क में आयोजित भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ के समर कार्निवाल में विषय सहयोग के लिए सदस्य मनीष अग्रवाल को सम्मानित करते मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता। साथ हैं अध्यक्ष सीए दीपिका अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल आदि।

आगरा। भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ द्वारा एत्मादपुर स्थित वाम्बो वाटर पार्क में पारिवारिक मिलन कार्यक्रम ‘समर कार्निवाल’ का आयोजन उत्साह, उल्लास और आत्मीयता के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में परिषद् सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान परिषद् परिवार की ओर से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। आयोजन का उद्देश्य परिषद् के मूल मंत्र ‘सम्पर्क, सहयोग, संस्कार एवं सेवा’ को सशक्त बनाते हुए सदस्यों के बीच पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ के आदर्श को आत्मसात करते हुए परिषद् ने सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता तथा संस्थापक एवं संरक्षक मंडल के प्रदीप अग्रवाल, नीता अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, शशि अग्रवाल, गौरव बंसल, निधि बंसल एवं डॉ. अमित अग्रवाल की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता ने कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन परिषद् परिवार को और अधिक सशक्त एवं एकजुट बनाने का कार्य करते हैं तथा सदस्यों के बीच आत्मीय संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

अध्यक्ष सीए दीपिका अग्रवाल ने कहा कि परिवार ही समाज की सबसे मजबूत इकाई है और परिषद् सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करती है। सचिव नितिन अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

महिला संयोजिका एवं उपाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने महिलाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन परिवारों को एक-दूसरे के और करीब लाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करने पर मनीष अग्रवाल को परिषद् की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वाटर पार्क में आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेलों, जलक्रीड़ा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारिवारिक प्रतियोगिताओं ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संजय रौनक गुप्ता, अनुराग सोनल भटनागर, नीरज नीलू जैन, मोहित सोनिया अग्रवाल तथा शेखर शिल्पी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..




Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई