डॉ. एमपीएस ग्रुप और क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, आगरा के बीच 10 वर्षों के लिए हुआ ऐतिहासिक MoU

 

​युवाओं के करियर निर्माण और रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में बड़ी पहल

आगरा। डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और उत्तर प्रदेश सरकार के क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, आगरा के बीच युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए 10 वर्षों का एक दीर्घकालिक समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित हुआ है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

​अगले 10 वर्षों तक दोनों संस्थान संयुक्त रूप से करियर काउंसलिंग, कैंपस प्लेसमेंट और विशाल रोजगार मेलों (Job Fairs) का आयोजन करेंगे। इस महत्वपूर्ण पहल से न केवल छात्रों का करियर सुरक्षित होगा, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

​संस्थान के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने इस साझेदारी को छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है और सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

​अकादमिक निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री ने क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक श्री चंद्रचूड़ दुबे के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्पित प्रयासों से ही यह समझौता संभव हो सका है, जिसका दूरगामी लाभ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा।

​इस अवसर पर डीन हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म हिमांशु आर्य, डीन सीएस डॉ. आमेंद्र सिंह सहित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय