गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास जी की कुटिया में 29 जुलाई को सजेगा भव्य 'अलौकिक कीर्तन दरबार'

 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रज्वलित होंगे 650 दीप; संत-महात्माओं के सान्निध्य में गूंजेगी गुरु महिमा

आगरा। गुरु पूर्णिमा के पावन एवं पवित्र अवसर पर दिनांक 29 जुलाई 2026 को सायंकाल 5:00 बजे से छलेसर रोड स्थित चेतना स्तम्भ पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कुटिया में श्रद्धा, भक्ति एवं अभूतपूर्व उत्साह के साथ भव्य 'अलौकिक कीर्तन दरबार' का आयोजन किया जाएगा।

​650 दीपों से जगमगाएगा परिसर:

समारोह में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष रूप से 650 दीप प्रज्वलित कर गुरु महिमा का भावपूर्ण गुणगान किया जाएगा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहेगा।

​कार्यक्रम में पूज्य संत-महात्माओं के पावन सान्निध्य में भव्य कीर्तन, भजन, गुरु वंदना एवं सत्संग का आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालु गुरु चरणों में नतमस्तक होकर सुख, शांति एवं आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति करेंगे।

​सपरिवार उपस्थिति की अपील:

आयोजक रवि कांत मुल्ला जी एवं समाजसेवी श्याम भोजवानी ने समस्त गुरु प्रेमी संगत से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु घर की खुशियां एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की विनम्र अपील की है।

स्थान: चेतना स्तम्भ, छलेसर रोड, आगरा

दिनांक: 29 जुलाई 2026 (सायंकाल 5:00 बजे से)

आयोजक: रवि कांत मुल्ला जी एवं समाजसेवी श्याम भोजवानी


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय