गुरुद्वारा दशमेश दरबार में हुई बैठक: 6 अगस्त को मनाया जाएगा श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव


आगरा: शहीद नगर-विभव नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार के परिसर में प्रबंधन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 6 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे से सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश उत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और इसकी जानकारी दी गई।

​विशेष गुरमत समागम और अटूट लंगर का आयोजन

​कमेटी ने जानकारी दी कि प्रकाश उत्सव के इस पावन अवसर पर विशेष गुरमत समागम एवं कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। इस दौरान हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह और गुरशरण सिंह (बब्बू वीर) अपने मधुर गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। प्रबंधन कमेटी ने समस्त साध-संगत से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में आयोजित कीर्तन दरबार का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के पश्चात गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।

​बैठक में उपस्थित सदस्य:

इस अवसर पर प्रधान हरपाल सिंह, मलकीत सिंह, श्याम भोजवानी, गुरिंदर सिंह ओबरोय, इंद्रजीत सिंह वाधवा, सुरेंद्र सिंह लवली, देवेंद्र सिंह जुल्का, मनदीप सिंह, ज्ञानी मनसा सिंह, कृपाल सिंह, सनी सिंह और परमजीत सिंह सहित अन्य प्रबंधन कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....


Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई