गुरु पूर्णिमा पर गुरुद्वारा दशम पिता साहिब में सजा विशेष कीर्तन दीवान

गुरबाणी कीर्तन, अरदास और अटूट लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

आगरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुद्वारा दशम पिता साहिब, शाहगंज में विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर भाई गुरप्रीत सिंह जी (रिंकू वीर जी) ने मधुर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को गुरु की महिमा से भावविभोर कर दिया।

दीवान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में माथा टेककर पुष्प वर्षा की और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। हजूरी रागी भाई अजीत सिंह जी ने भी गुरु महिमा का गुणगान करते हुए संगत को गुरबाणी के उपदेशों पर चलने का संदेश दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सेवा में प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहनलाल गननवानी, लव पोपली, अजय अरोड़ा, संजय सेठ, मनोज गिदवानी, जगदीश करमचंदानी, भारत संगतानी, लखन, पवन, वर्षा करमचंदानी, दीपा लालवानी, भूपेंद्र कौर सहित अनेक सेवादार एवं संगत उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय