श्रीमती बी डी जैन कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई मुंशी प्रेमचंद जयंती

​साहित्यिक गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रेमचंद के उपन्यासों और कहानियों के सामाजिक सरोकारों पर की चर्चा

आगरा। श्रीमती बी डी जैन कन्या महाविद्यालय, आगरा के हिंदी विभाग द्वारा आज महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के सुअवसर पर एक विशेष साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा प्रेमचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्या एवं संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मीरा अग्रवाल ने की, जबकि गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. किरण सिंह की भी गरिमामय उपस्थिति रही।

​गोष्ठी की औपचारिक शुरुआत करते हुए डॉ. नेहा विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शिखा श्रीधर ने प्रेमचंद के साहित्य के संवेदनात्मक पक्षों पर विस्तार से बातचीत करते हुए छात्राओं को उनके साहित्य में अभिव्यक्त विविध आयामों से परिचित कराया।

​कार्यक्रम के दौरान छात्राओं रेशमा, काजल, खुशी और सुरभि ने प्रेमचंद की कहानियों एवं उपन्यासों के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. अर्चना सिंह ने प्रसिद्ध कहानी 'बूढ़ी काकी' के माध्यम से वृद्धावस्था की सामाजिक उपेक्षाओं से छात्राओं को अवगत कराया।

​कार्यक्रम के अंत में प्रेमचंद के साहित्यिक अवदानों पर विचार रखते हुए डॉ. अंकिता तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस पूरे साहित्यिक आयोजन का सफल संचालन डॉ. नेहा विश्वकर्मा द्वारा किया गया।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय