विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत
संस्थान के चेयरमैन स्कवाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने छात्रों को दिया प्रेरक उद्बोधन
आगरा। सिकंदरा स्थित डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 'अतुल्य भारत कल्चरल सेन्टर' में नए सत्र 2026-27 के बीबीए, बीसीए, बी.कॉम, बी.एससी बायोटेक्नोलॉजी, बी.बी.ए. लॉजिस्टिक्स, और बी.एससी हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑपरेशन्स के छात्रों के स्वागत हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नए सत्र के लगभग 600 छात्रों के उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के चेयरमैन स्कवाड्रन लीडर ए.के. सिंह, निदेशक प्रशासनिक डॉ. अनूप कुमार गोयल, निदेशक अकादमिक डॉ. विक्रांत शास्त्री और डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या राखी जैन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करें छात्र: स्कवाड्रन लीडर ए.के. सिंह
ग्रुप चेयरमैन स्कवाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने ‘जीवन का उद्देश्य’ विषय पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए छात्रों को नई ऊंचाइयां छूने और परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये सभी पाठ्यक्रम बेहतर रोजगार दिलाने में सहायक हैं और डॉ. एमपीएस ग्रुप छात्रों को रोजगार के अपार अवसर प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है।
संस्थान की उपलब्धियों और नियमों की दी गई जानकारी
* निदेशक अकादमिक डॉ. विक्रांत शास्त्री ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को संस्थान की व्यवस्थाओं, सुविधाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कॉलेज का चयन करने का छात्रों का निर्णय पूर्णतः सही है और संस्थान उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगा।
* निदेशक प्रशासनिक डॉ. अनूप कुमार गोयल ने पिछले वर्षों के पासआउट छात्रों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नए छात्रों को उनके नक्शेकदम पर चलने की सलाह दी। उन्होंने संस्थान के नियमों की जानकारी दी और आश्वस्त किया कि छात्रों के हुनर को निखारने के लिए पूरा स्टाफ तत्पर है।
* डीन मीडिया रिलेशंस डॉ. प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रों को विशेष रूप से कॉर्पोरेट और वैश्विक स्तर पर सफलता पाने के लिए तैयार किया जाता है, जिससे यहाँ के छात्र देश-विदेश में परचम लहरा रहे हैं।
वेब रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों के लिए प्रवेश का मौका
संस्थान प्रशासन ने जानकारी दी कि जिन छात्रों ने अन्य संस्थानों में वेब रजिस्ट्रेशन करा लिया है परंतु अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, वे छात्र भी अगले कुछ दिनों तक डॉ. एमपीएस कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन योगी चाहर व साक्षी वार्ष्णेय ने किया तथा अंत में डॉ. अनूप कुमार गोयल ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर डीन एडमिनिस्ट्रेशन चंद्रशेखर, डीन फाइनेंस संजय जैन, डीन मार्केटिंग संदीप सक्सेना, डीन होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म हिमांशु आर्या, डीन सीएस डॉ. आमेंद्र सिंह, मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष संजू कुमार, बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. खालिद हुसैन, ग्रुप एचआर हेड काव्या सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....


Comments
Post a Comment