मुनि श्री समत्व सागर महाराज ने धर्मसभा को किया संबोधित; 'समत्व की अन्तर्यात्रा' पुस्तक का हुआ विमोचन

निर्मल सेवा सदन में धूमधाम से आयोजित हुआ 11वां गुरु उपकार महा महोत्सव, मुनि दीक्षा दिवस और डिवाइन भक्ति संध्या




आगरा: छीपीटोला स्थित श्री निर्मल सेवा सदन में वर्षा योग कलश स्थापना के उपलक्ष्य में '11वां गुरु उपकार महा महोत्सव', मुनि दीक्षा दिवस एवं 'डिवाइन भक्ति संध्या' का भव्य आयोजन भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संत चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य भगवन श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज ("गूगल बाबा"), मुनि श्री 108 शील सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बालिका द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद श्रमण सांस्कृतिक महिला मंडल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गायिका कुमारी दीक्षा जैन और सिंगर आशीष जैन ने भजनों से समां बांध दिया, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। प्रांगण में मुनि श्री के आगमन पर समूचा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन तथा महिला एवं युवा मंडलों द्वारा मुनि श्री को अर्घ्य व श्रीफल समर्पित करने के मांगलिक कार्य संपन्न हुए। कार्यक्रम के दौरान मुनि श्री के सानिध्य में 'समत्व की अन्तर्यात्रा' पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज ने कहा कि अनंत काल से चली आ रही जीव की यात्रा में कुछ क्षण ऐसे आते हैं, जहां से जीवन में परिवर्तन का श्रेष्ठ मोड़ प्रारंभ होता है। उन्होंने वर्ष 2015 की भीलवाड़ा (राजस्थान) की स्मृतियों को साझा करते हुए अपने संयम मार्ग और गुरुदेव आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गुरुवर के सानिध्य में सैकड़ों युवा धर्म मार्ग से जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर आगरा के अलावा फिरोजाबाद, जयपुर, टीकमगढ़, बरेली, मेरठ, सागर, दिल्ली और भिंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधारे। मंच का कुशल संचालन कवि पंडित विकर्ष शास्त्री ने किया।

समारोह में श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के मनोज जैन, रमेश जैन, प्रवीण जैन (पद्मावती ज्वैलर्स), मुकेश जैन (लले), सचिन जैन, शैलेश जैन, विवेक जैन, चक्रेश जैन, राजीव जैन, अनिल जैन, आशीष जैन, अमित जैन बॉबी, हरेश जैन (बबलू), कैलाश जैन, दयाचंद्र जैन, सतेंद्र जैन (सदर), राजू भाई, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित समस्त जैन समाज एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...


Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई