श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में वार्षिक क्षमावाणी समारोह आयोजित
आगरा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, राजा मंडी स्थित नित्य अभिषेक एवं पूजन समिति के तत्वावधान में वार्षिक क्षमावाणी समारोह श्रद्धा, उल्लास एवं धार्मिक भावनाओं के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्यागी-व्रती सम्मान तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर समिति के अध्यक्ष राज कुमार जैन द्वारा झंडारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राहुल जैन (उपमंत्री) एवं दिलीप जैन बड़जात्या (कार्यकारिणी सदस्य) द्वारा श्रीजी के चित्र का अनावरण किया गया। सुभाष चंद जैन एवं ललित मोहन द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, जिसमें संजय जैन (कार्यकारिणी सदस्य) ने भी सहभागिता की।
मंगला चरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। लावण्या जैन एवं सौम्य जैन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर भगवान के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इसके साथ ही बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
समारोह के दौरान तंबोला, म्यूजिक चेयर सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का समिति की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने वात्सल्य भोज में सहभागिता की।
समारोह के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति के अध्यक्ष राज कुमार जैन ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर राज कुमार जैन (अध्यक्ष), निर्मल जैन (होटल वाले), सुभाष चंद जैन, राहुल जैन (उपमंत्री), दिलीप जैन बड़जात्या, ललित मोहन, संजय जैन, ज्ञान कुमार जैन, सुनील जैन (RSS), संजय जैन (कसेर), संजय जैन (अशोक नगर), पवन जैन (जलेसर वाले), अमित बड़जात्या सहित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की नित्य अभिषेक एवं पूजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment