शास्त्रीपुरम में कूड़ा वाहनों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

चार दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी


 आगरा। कोर्ट के आदेश के बाद ककरैठा से हटाई गई नगर निगम की सैकड़ों कूड़ा गाड़ियां शास्त्रीपुरम के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने से स्थानीय निवासियों में चिंता है। क्षेत्र की स्वच्छता, पर्यावरण और हरियाली प्रभावित होने की आशंका को लेकर बुधवार को विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थानीय निवासियों की बैठक हुई।

बैठक में नागरिकों ने निर्णय लिया कि यदि चार दिनों के भीतर क्षेत्र से कूड़ा वाहनों और कर्मचारियों की झोपड़ियों को नहीं हटाया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगरायुक्त से भी मिला था और समस्या से अवगत कराया था। नगरायुक्त ने चार दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

निवासियों ने कहा कि बड़ी संख्या में कूड़ा वाहनों के आवागमन से क्षेत्र की स्वच्छता एवं पर्यावरण प्रभावित होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से निर्धारित समय में समस्या का समाधान कराने की मांग की।

बैठक में अनिल दीक्षित, जितेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. ऊदल सिंह लोधी, रवींद्र डागोर, अवधेश गौतम, सौरव अग्रवाल, श्याम सुंदर वर्मा सहित अन्य स्थानीय निवासी मौजूद रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई