मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध आगरा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान के नेतृत्व में काले कपड़ों में हुआ विरोध
प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान काले कपड़े पहनकर शामिल हुईं, जिनके कपड़ों पर 'वोट चोर गद्दी छोड़' का नारा लिखा हुआ था।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए नम्रता दान ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयुक्त पर लगाए गए गंभीर आरोपों का उत्तर देने के लिए बार-बार सामने क्यों आ रही है? क्या बीजेपी अब चुनाव आयोग की आधिकारिक प्रवक्ता बन चुकी है?" उन्होंने हुंकार भरते हुए यह भी ऐलान किया कि वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'चुनाव आयुक्त शर्म करो', 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' और 'वोट चोरी बंद करो' के गगनभेदी नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल एक अन्य महिला कार्यकर्ता हाथों में एक विशेष पोस्टर थामे नजर आईं, जिस पर लोकतंत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग दर्ज थी। साथ ही, यह स्पष्ट किया गया कि यह पूरा आयोजन एक 'शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध' है।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।
प्रमुख रूप से उपस्थित नेतागण:
इस प्रदर्शन में रामनाथ सिकरवार, अमित सिंह, अश्विनी जैन, राम टंडन, लक्ष्मी नारायण, माया माहौर, चौधरी बच्चू सिंह, गीता सिंह और पारो शर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment