गायत्री शक्तिपीठ में पावन शक्ति कलश का भव्य स्वागत, सामूहिक दीपयज्ञ आयोजित

 

आगरा। 27 सितंबर 2026। कमला नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ, बालाजी नगर में शांतिकुंज हरिद्वार से आए पावन शक्ति कलश का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यह शक्ति कलश आगामी 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की श्रृंखला के तहत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रहा है।

रविवार को शक्ति कलश प्रज्ञा पीठ, सेक्टर-5, आवास विकास कॉलोनी से प्रस्थान कर गायत्री शक्तिपीठ, कमला नगर पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शंखध्वनि और पुष्पवर्षा के साथ कलश का स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शक्ति कलश को विधिवत स्थापित किया गया।

इस अवसर पर करीब 60 से 70 श्रद्धालुओं की सहभागिता से सामूहिक दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर राष्ट्र की सुख-समृद्धि और शौर्य की कामना की।

वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा ने महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शक्ति कलश को विभिन्न क्षेत्रों और कॉलोनियों में ले जाकर गायत्री माता एवं शांतिकुंज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक कैलाश चंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई